Top 4 Intraday Stocks: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि रिकवरी की भी कोशिश नजर आई। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी नजर आई। लेकिन निफ्टी करीब 50 अंक नीचे तो बैंक निफ्टी करीब 300 प्वॉइंट नीचे लुढ़क गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने जोमैटो पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एक्सिस बैंक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने जुबिलेंट फूड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Shriram Finance
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Shriram Finance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 570 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12.65 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने JSW Steel में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 983 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1020 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 960 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः NTPC
Trader & Market Expert अमित सेठ ने NTPC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि NTPC में 319 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 329 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 314 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Vishnu Chemicals
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Vishnu Chemicals का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Vishnu Chemicals के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 455 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 600 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)