Policybazaar Share Price: 98% ऊपर चढ़ेगा पॉलिसीबाजार का शेयर! ब्रोकरेज ने लगाया दांव

Policybazaar Share Price: एक ही दिन में 36% टूटने के बाद अगले कारोबारी दिन यानी 25 सितंबर को पॉलिसीबाजार का शेयर 3% से अधिक और कमजोर हुआ। हालांकि ब्रोकरेज फर्म बर्न्स्टीन के मुताबिक यही गिरावट अब खरीदारी के गोल्डेन चांस के रूप में बना है। जानिए ऐसा क्यों

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 8:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹980 के भाव पर जारी हुए थे और इसकी घरेलू स्टॉक मार्केट में 15 नवंबर 2021 को 17% से अधिक प्रीमियम के साथ ₹1150 पर एंट्री हुई थी।

Policybazaar Share Price: पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) के शेयर 98% ऊपर चढ़ सकते हैं। ऐसा ब्रोकरेज फर्म बर्न्स्टीन का मानना है। ऐसे में बर्न्स्टीन के मुताबिक बीमा नियामक इरडा के इंश्योरेंस पॉलिसी की बिक्री से जुड़े नियमों में बदलाव से जुड़े ड्राफ्ट पर इसके शेयर जो भहराकर टूटे हैं, उसने खरीदारी का शानदार मौका बनाया है। 28 सितंबर को बर्न्स्टीन ने इसकी आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस ₹2310 फिक्स किया है, जो मौजूदा लेवल से 98.20% ऊपर है। एक कारोबारी दिन पहले 25 सितंबर को बीएसई पर यह 3.68% की गिरावट के साथ ₹1165.50 पर बंद हुआ था।

Policybazaar की PB Fintech पर क्या है ब्रोकरेज का रुझान

बर्न्स्टीन का मानना है कि IRDAI के फ्रेमवर्क से पीबी फिटनेक के इंश्योरेंस टेक रेट यानी कमीशन में 40% की कमी आ सकती है। इसके चलते वित्त वर्ष 2028 में कंपनी के कुल रेवेन्यू में 36% की गिरावट आ सकती है। कमीशन में गिरावट के झटके को कुछ हद तक पैसाबाजार संभाल सकता है।

बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि टर्म प्लान में ट्रेल-बेस्ड स्ट्रक्चर यानी कि लगातार कमीशन वाले मॉडल के बदलाव से पीबी फिनटेक के लिए कैश फ्लो में देरी होगी, जिससे शुरुआत में कंपनी की वर्किंग कैपिटल पर दबाव पड़ेगा।


कंपनी के मैनेजमेंट ने एनालिस्ट कॉल में संकेत दिया कि वित्त वर्ष 2028 में ग्रोथ से जुड़े खर्चों पर कंट्रोल के लिए कॉल-सेंटर में हायरिंग, वेरिएबल पेआउट और परफॉर्मेंस-मार्केटिंग से जुड़े खर्चों में कटौती की जा सकती है।

ऐसे हालात में ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि पीबी फिनटेक की 35-40% की ऑर्गेनिक प्रीमियम ग्रोथ वित्त वर्ष 2028 में निचले स्तर पर आ जाएगा लेकिन ग्राहकों के लिए कम कीमत से वॉल्यूम में कुछ हद तक भरपाई भी हो सकती है। इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2028 में प्रीमियम ग्रोथ में 4% की कटौती और टेक रेट में 40% की कमी को ध्यान में रखा है।

बर्नस्टीन का कहना है कि वित्त वर्ष 2029 में हालात सामान्य होने से पहले वित्त वर्ष 2028 में PB फिनटेक के कोर बिजनेस की सीधी लागत यानी डायरेक्ट कॉस्ट में काफी कमी आ सकती है, क्योंकि ग्रोथ पर जोर कम हो जाएगा।

बर्नस्टीन के मुताबिक वित्त वर्ष 2028 में पीबी फिनटेक के शुद्ध मुनाफे के अनुमान में 34% की कटौती हो सकती है। लागत पर नियंत्रण के बावजूद वित्त वर्ष 2027 में इसका मुनाफा ₹1,250 करोड़ के अनुमान से कम करीब ₹1,100 करोड़ रह सकता है। हालांकि वित्त वर्ष 2030 तक यह सुधरकर ₹2000 करोड़ तक पहुंच सकता है लेकिन यह भी ₹3200 करोड़ के पिछले अनुमान से काफी कम है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

पॉलिसीबाजार के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹980 के भाव पर जारी हुए थे और इसकी घरेलू स्टॉक मार्केट में 15 नवंबर 2021 को 17% से अधिक प्रीमियम के साथ ₹1150 पर एंट्री हुई थी। हालांकि एक साल में यह बुरी तरह टूटकर ₹356.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था, जिससे इसने रॉकेट की स्पीड से रिकवरी की और 6 जनवरी 2025 को ₹2,254.95 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। इस हाई लेवल पर पहुंचने के बाद शेयरों में दबाव दिखा और अभी हाल-फिलहाल में बात करें तो 24 सितंबर को महज एक ही कारोबारी दिनो में यह रिकॉर्ड 36% टूट गया। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 16 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है।

IRDAI New Rules: पॉलिसीधारकों की बल्ले-बल्ले, डिस्ट्रीब्यूटर्स को झटका! जानिए IRDAI के नए प्रस्ताव से आपको कैसे होगा फायदा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।