Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 319.99 अंक या 0.42 प्रतिशत नीचे 75619.19 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 76.05 अंक या 0.33 प्रतिशत गिर कर 22856.80 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 742 शेयर बढ़े। जबकि 840 शेयर गिरे। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, हिंडाल्को, सिप्ला, अदाणी एंटरप्राइजेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, आईटीसी, मारुति सुजुकी और एमएंडएम के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Mahanagar Gas
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें महानगर गैस का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1302 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1325 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1294 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Reliance
राजेश सातपुते ने आज के लिए हैवीवेट स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि रिलायंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1231 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1260-1270 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Muthoot Finance
आशीष बहेती ने आज के लिए एनबीएफसी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि मुथूट फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2281 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2320-2350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - M&M
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एमएंडम पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 2702 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 2600 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 2746 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance
शिवांगी सरडा ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 8419 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8760 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 8250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindalco
अमित सेठ ने आज के लिए मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 631 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 640 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 622 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)