Trading Plan: बाजार में सावधानी का माहौल बने रहने की उम्मीद, निफ्टी की आगे की दिशा तय करने में 23000 के लेवल का होगा अहम रोल

Trading Plan: बाजार में सावधानी का माहौल बने रहने की उम्मीद है और इसकी आगे की दिशा तय करने में 23,000 के लेवल का अहम रोल हो सकता है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 23,000 के नीचे टूटता है,तो घबराहट में बिकवाली (पैनिक सेलिंग)हो सकती है और निफ्टी 22,800-22,700 के स्तर तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ, 23,200-23,300 का दायरा काफी अहम होगा

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 9:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : रेट सेंसिटिव इंडेक्स बैंक निफ्टी का टेक्निकल सेटअप बिगड़ रहा है,इसलिए आगे सावधानी बरतने की जरूरत है।'पोलैरिटी'के सिद्धांत के अनुसार,पुराने सपोर्ट जोन अब रेजिस्टेंस में बदल रहे हैं जो रेजिस्टेंस बैंड के निचले स्तरों की ओर धीरे-धीरे खिसकने का संकेत है

Trading Plan : टेक्निकल सेटअप के कमजोर बने रहने और कमजोर मैक्रो माहौल की वजह से बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। ऐसे में बाजार में सावधानी का माहौल बने रहने की उम्मीद है और इसकी आगे की दिशा तय करने में 23,000 के लेवल का अहम रोल हो सकता है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 23,000 के नीचे टूटता है,तो घबराहट में बिकवाली (पैनिक सेलिंग)हो सकती है और निफ्टी 22,800-22,700 के स्तर तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ, 23,200-23,300 का दायरा काफी अहम होगा। इसके पार जाने में निफ्टी में तेजी आ सकती है।

बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 55,900-56,200 के स्तर तक बढ़त के लिए बैंक निफ्टी को अपने वीकली लो के करीब यानी 55,300 के स्तर पर बने रहने की जरूरत है। हालांकि,जानकारों का कहना है कि अगर यह 55,300 के नीचे जाता है तो इसमें 55,000-54,800 के स्तर तक गिरावट आ सकती है।

निफ़्टी आउटलुक और स्ट्रैटेजी


एंजेल वन में चीफ मैनेजर, टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च,ओशो कृष्ण का कहना है कि बाजार का टेक्निकल सेटअप बहुत कमजोर बना हुआ है। वीकली RSI से सीमित सपोर्ट मिल रहा है। जबकि व्यापक मैक्रो माहौल मंदी के रुख को और मज़बूत कर रहा है। निफ्टी 50'लोअर-बॉटम'फॉर्मेशन में रहा है। भले ही 14-दिन का RSI'ओवरसोल्ड'जोन से सुधरा है,लेकिन इस रिकवरी से प्राइस में कोई खास मजबूती नहीं आई है।

लेवल की बात करें तो 23,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है और बुल्स के लिए इसे बचाए रखना बहुत ज़रूरी है। अगर यह स्तर निर्णायक रूप से टूटता है तो मीडियम टर्म में गिरावट 22,800-22,700 के जोन की ओर बढ़ सकती है। ऊपर की तरफ 23,280-23,350 के आसपास का बेयरिश गैप तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है और बाउंस बैक की किसी भी कोशिश को रोक सकता है। इसके अलावा,23,500-23,550 का मजबूत रेजिस्टेंस जोन भी बहुत अहम बना हुआ है।

इस रेंज के ऊपर मजबूती से और लगातार बढ़ने पर ही मौजूदा गिरावट के रुख में बदलाव का संकेत मिल सकता है और लगातार हो रही बिकवाली के दबाव से कुछ राहत मिल सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,280, 23,500

अहम सपोर्ट: 23,000, 22,700

स्ट्रैटेजी: 23,200-23,250 के आस-पास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 23,350 पर स्टॉप-लॉस रखें और 23,000-22,800 के आस-पास मुनाफ़ा बुक करें।

निफ्टी आउटलुक और स्ट्रैटेजी

ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पिछला हफ्ता निराशाजनक रहा और इसमें 1.38 प्रतिशत की वीकली गिरावट दर्ज की गई। सितंबर की शुरुआत से अब तक इंडेक्स में 4.21 प्रतिशत की गिरावट आई है,जिससे यह इस साल मार्च के बाद से अपने सबसे खराब मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।

रेट सेंसिटिव इंडेक्स बैंक निफ्टी का टेक्निकल सेटअप बिगड़ रहा है,इसलिए आगे सावधानी बरतने की जरूरत है।'पोलैरिटी'के सिद्धांत के अनुसार,पुराने सपोर्ट जोन अब रेजिस्टेंस में बदल रहे हैं जो रेजिस्टेंस बैंड के निचले स्तरों की ओर धीरे-धीरे खिसकने का संकेत है। साथ ही,20-डे DEMA के ऊपर वापस न आ पाना या वहां टिके न रह पाना,साफ तौर पर शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में बदलाव का संकेत है।

वीकली चार्ट पर बैंक निफ्टी 55,800-55,700 के बैंड के नीचे बंद हुआ जो पहले एक मजबूत डिमांड जोन के तौर पर काम कर रहा था।'पॉइंट एंड फिगर'चार्ट भी मंदी के संकेत को और मजबूत कररहे हैं,क्योंकि 10-कॉलम मूविंग एवरेज के पास'बुलिश पैटर्न रिवर्सल'बन रहा है।

अब जब तक 56,100-56,200 के दायरे में ऊपर की ओर बने'बेयरिश गैप'को साफ़ तौर पर भरा नहीं जाता,तब तक सेल-ऑन-राइज़ की रणनीति ही ज़्यादा सही रहेगी। लेवल की बात करें तो 55,350-55,250 का दायरा तत्काल सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है और इसके बाद 54,800 पर मज़बूत सपोर्ट है। ऊपर की तरफ़, 55,900-55,950 का दायरा तत्काल रेजिस्टेंस जोन है और इसके बाद 56,100-56,200 का मजबूत 'बेयरिश गैप'जोन है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,500, 56,700

अहम सपोर्ट: 55,250, 54,800

स्ट्रैटेजी: 56,000 के आसपास बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें,56,500 पर स्टॉप-लॉस रखें और 55,000 के स्तर के पास प्रॉफ़िट बुक करें।

 

 Market cues : निफ्टी में 23000 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ सकती है गिरावट, आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।