Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। इसे माइक्रोसॉफ्ट और AI से जुड़े दूसरे टेक्नोलॉजी शेयरों से सहारा मिला,जबकि तेल की ऊंची कीमतों और US ट्रेजरी यील्ड में हालिया उछाल ने निवेशकों को चिंता में डाले रखा। सोमवार को एशिया के बाज़ारो में संभलकर कारोबार हो रहा। इसकी वजह है तेल की कीमतों में फिर से उछाल आना
Stock market news : सरकारी बैंकों की 3 दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनेगी
Market news : कच्चे तेल और US में बॉन्ड यील्ड में उछाल से गिफ्ट निफ्टी के सेंटिमेंट खराब हैं। इसमें दबाव के साथ कामकाज हो रहा है। FIIs की तरफ से संकेत अच्छे नहीं हैं। इनके नेट शॉर्ट 18 महीने के हाई लेवल पर हैं। इधर एशिया में भी नीचे कारोबार हो रहा है। लेकिन ऊंची बॉन्ड यील्ड के बावजूद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार उछले थे। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.20 के पार चली गई है। डॉलर इंडेक्स भी 101 के ऊपर है।
वेस्ट एशिया में शांति की कोशिशों को झटका लगा है। हॉर्मूज खोलने के ईरान के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकराया दिया है। ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में चुनाव के बाद भीषण बमबारी कर सकते हैं। हालांकि इसी हफ्ते बातचीत के भी दिए संकेत हैं। इधर ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि डिप्लोमेसी का रास्ता खुला है लेकिन युद्ध के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में ब्रेंट क्रूड $106 के पार चला गया है।
यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ। सेंसेक्स 315.2 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 73,895.74 पर और निफ्टी 77.4 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,140.50 पर बंद हुआ। लगभग 2,133 शेयरों में बढ़त हुई,2,032 शेयरों में गिरावट आई और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में लगभग 23,140 के स्तर पर नीचे ट्रेड कर रहा था,जो घरेलू इक्विटी मार्केट में कमजोर शुरुआत का संकेत है।
एशियाई बाजार
सोमवार को एशिया के बाज़ारो में संभलकर कारोबार हो रहा। इसकी वजह है तेल की कीमतों में फिर से उछाल आना। इस बात पर संदेह बना हुआ है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही कोई समझौता हो पाएगा या नहीं। साथ ही, तमाम आर्थिक खबरों से भरे इस हफ़्ते से पहले बॉन्ड पर भी दबाव बना हुआ है। वीकेंड पर,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने दावा किया कि तेहरान किसी भी तरह समझौता करने को बेताब है। ट्रंप ने कहा कि इस हफ़्ते बातचीत जारी रहेगी,हालांकि ईरान अपने प्रस्तावों में कोई नरमी लाने के संकेत नहीं दे रहा है।
टॉपिक्स में 0.30 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं, जापान का निक्केई 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। कोस्पी में 2.18 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, हैंग सैंग में 0.74 फीसदी की तेजी दिख रही है।
अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। इसे माइक्रोसॉफ्ट और AI से जुड़े दूसरे टेक्नोलॉजी शेयरों से सहारा मिला,जबकि तेल की ऊंची कीमतों और US ट्रेजरी यील्ड में हालिया उछाल ने निवेशकों को चिंता में डाले रखा।
S&P 500 में 0.51% की बढ़त हुई और यह 7,743.41 पॉइंट्स पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.48% बढ़कर 27,068.72 पॉइंट्स पर पहुंचा,जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.93% बढ़कर 51,828.62 पॉइंट्स पर बंद हुआ।
एशियन करेंसी
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ज़्यादातर एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बास्केट में सिर्फ़ इंडोनेशियाई रुपिया में 0.07% की बढ़त हुई है। जापानी येन में सबसे ज़्यादा 0.36% की गिरावट आई है, इसके बाद दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.31% की गिरावट रही। थाई बाहत और ताइवान डॉलर में क्रमशः 0.26% और 0.21% की गिरावट दर्ज की गई है। सिंगापुर डॉलर में 0.13% की गिरावट आई है,जबकि मलेशियाई रिंगित में 0.10% की कमी हुई है। चीनी रेनमिनबी और फिलीपीन पेसो में मामूली गिरावट है, ये क्रमशः 0.03% और 0.02% नीचे आए हैं।
US में दरें बढ़ने से सोना-चांदी टूटे, मजबूत डॉलर इंडेक्स से मेटल पर भी दबाव
अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंका से सोना-चांदी टूटे है। गोल्ड गिरकर 4300 डॉलर के नीचे फिसल गया है। चांदी भी 2.5 फीसदी से ज्यादा टूटी है और इसका भाव 63 डॉलर के नीचे आ गया है। इधर मजबूत डॉलर इंडेक्स से दूसरे मेटल भी गिरे हैं।
CLEAN MAX ENVIRO में बड़ी ब्लॉक डील संभव
आज CLEAN MAX ENVIRO में करीब 1,060 Cr की ब्लॉक डील संभव है। Augment India Holdingsकरीब साढ़े 7% हिस्सा बेच सकता है। फ्लोर प्राइस 10% डिस्काउंट पर 1,250 रुपए प्रति शेयर तय है। CMP से 10% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है।
FY27 की दूसरी छमाही में कम उधार लेगी सरकार
Bond market में आज एक्शन दिख सकता है। सरकार ने FY27 की दूसरी छमाही के लिए borrowing plan जारी किया है। सरकार 7.86 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। सरकार बजट अनुमान से काफी कम उधार लेगी। इधर 25000 करोड़ रुपए के सरकारी बॉन्ड की बिक्री के लिए RBI का ओपन मार्केट ऑपरेशन आज होगा।
बैंकों की 3 दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल टली
सरकारी बैंकों की 3 दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनेगी। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस में सहमति बनी है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 25 सितंबर को 3,696 करोड़ रुपये के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस सत्र के दौरान लगभग 2,838 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।