Dealing Room Check: खराब नतीजे और ब्रोकरेज के डाउनग्रेड के बाद एशियन पेंट्स 8% से ज्यादा लुढ़क गया। मुनाफा, आय, मार्जिन सभी में भारी दबाव दिखा। स्टॉक पर JPMorgan, CLSA, Nomura, Morgan Stanley जैसी दिग्गज ब्रोकरेज ने रेटिंग घटाई। जेफरीज ने इस पर 2100 रुपये का लक्ष्य दिया। खराब नतीजों के बाद आरती इंडस्ट्रीज में 8 परसेंट की बड़ी गिरावट देखने को मिली। दूसरी तिमाही में मुनाफा 43% और EBITDA 16% घट गया। इस दौरान मार्जिन भी 16% से घटकर 12.1% पर आ गई। इधर डीलर्स ने आज बीईएल (BEL) और एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पब्लिक सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजों से पहले शेयर में घरेलू फंड्स की खरीदारी हुई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें नवंबर फ्यूचर्स में 305-310 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। शेयर में नवंबर सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज बिड़ला ग्रुप के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का मानना है इस शेयर में 315-325 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। डीलर्स का कहना है कि इसमें निचले स्तरों पर HNIs की खरीदारी हुई है। इसके OI में 5% की गिरावट देखने को मिली। इसमें शॉर्ट कवरिंग देखी गई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)