Dealing Room Check: - मार्केट में आज फार्मा और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट चढ़े। ESCORTS साढ़े चार परसेंट के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं फार्मा शेयरों में ग्लेनमार्क, डॉक्टर रेड्डीज और ABBOT 3% तक उछल गये। ममता मशीनरी के IPO ने मालामाल किया। इसने लिस्टिंग के दिन ही डबल से ज्यादा रिटर्न दिए। DAM CAPITAL भी 39% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही TRANSRAIL LIGHTING, SANATHAN TEXTILES और CONCORD ENVIRO भी 19 से 35% तक के प्रीमियम रेंज में लिस्ट हुए। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और पॉलिसी बाजार (POLICY BAZAR) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2275-2300 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स के अनुसार जनवरी सीरीज में फार्मा शेयरों में ताजा खरीदारी हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज इंश्योरेंस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने पॉलिसी बाजार (POLICY BAZAR) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक जनवरी सीरीज फ्यूचर्स में ताजा खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 2150-2200 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं। डीलर्स की डीलर्स की छोटी अवधि में खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)