Get App

150 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

Dealing Room Check: Siemens पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस ऑटोमेशन कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। शेयर में 100-150 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 3:45 PM
150 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी
BPCL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 265-280 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - कैपिटल गुड्स शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। इंडेक्स करीब तीन परसेंट चढ़ा। ABB 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BHEL, कमिंस और HAL भी 5% चढ़ कर कारोबार करते नजर आये। RBI की पॉलिसी से पहले NBFCs शेयरों में शानदार रफ्तार देखने को मिली। श्रीराम फाइनेंस 4% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही REC, PFC, मणप्पुरम, चोला फाइनेंस में भी तीन से चार परसेंट का उछाल नजर आया। कल कमिंस, इंफो एज, गुजरात गैस समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। इधर डीलर्स ने आज सीमेंस (SIEMENS) और बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SIEMENS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटोमेशन कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सीमेंस (SIEMENS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज कैपिटल गुड्स के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 100-150 रुपये तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें