Get App

गिरते बाजार में ढूंढ रहे है कमाई का मौका तो Dealing Rooms की इन 2 शेयरों पर जरुर लगाए दांव

आज के कारोबार में IT, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 3:52 PM
गिरते बाजार में ढूंढ रहे है कमाई का मौका तो Dealing Rooms की इन 2 शेयरों पर जरुर लगाए दांव
आज के कारोबार में घरेलू म्यूचुअल फंडों ने पीडिलाइट में बिकवाली की है।

Dealing Rooms hot stocks for today: सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

पहले डाल लेते हैं बाजार की चाल पर एक नजर

बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बाजार की इस गिरावट में PSU बैंक शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें