Get App

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सस्ती है या महंगी? यहां जान लें किराया, टाइमिंग, रूट की पूरी जानकारी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन और सोनीपत के बीच चलेगी। इसे ट्रेन नंबर 74010 और 74009 के रूप में चलाया जाएगा। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैयार की गई यह ट्रेन 89 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी करेगी। इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के रूप में सोमवार से रविवार तक हर दिन सेवा देगी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 18, 2026 पर 5:31 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सस्ती है या महंगी? यहां जान लें किराया, टाइमिंग, रूट की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन रविवार, 19 जुलाई से हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर नियमित यात्री सेवा शुरू करेगी। यह भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही, यह पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की दिशा में अहम कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "नमो ग्रीन रेल" थीम पर शुरू की गई इस सेवा का संचालन और रखरखाव उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल करेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन 19 जुलाई से जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर नियमित व्यावसायिक सेवा शुरू कर देगी।

जींद-सोनीपत के बीच चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन और सोनीपत के बीच चलेगी। इसे ट्रेन नंबर 74010 और 74009 के रूप में चलाया जाएगा। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैयार की गई यह ट्रेन 89 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी करेगी। इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के रूप में सोमवार से रविवार तक हर दिन सेवा देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें