IRFC Share Price: रेलवे सेक्टर की सरकारी फाइनेंस कंपनी आईआरएफसी के शेयरों ने रिकॉर्ड डिविडेंड के ऐलान और सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पर शेयरों ने आज इंट्रा-डे के निचले स्तर से शानदार वापसी की। इंट्रा-डे में 2% से अधिक टूटने के बाद इसने 2% से अधिक की बढ़त हासिल कर ली। आज इसका शेयर बीएसई पर यह 1.65% की बढ़त के साथ ₹80.30 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 2.13% टूटकर ₹77.32 तक आ गया था, जिससे यह 4.76% रिकवर होकर ₹81.00 तक पहुंच गया था।
