ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड के शेयरों में 16 अक्टूबर को दिन में 18.5 प्रतिशत तक की बंपर बढ़त दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 17.13 रुपये क्रिएट किया। ऐसी खबर है कि कॉन्डोम कंपनी क्यूपिड के प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वेलर में बल्क डील के जरिए 5.1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। ये शेयर कंपनी की 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। डील प्रति शेयर 14.43 रुपये के भाव पर हुई और कुल वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही।
