Dealing rooms में एक होटल और इस फाइनेंस शेयर में हुई जोरदार खरीदारी, दोनों में जल्द दिखेगी अपसाइड

सीएनबीसी-आवाज़ ने डीलिंग रूम्स के अंदरूनी सूत्रों से पता लगाया कि आज किन स्टॉक्स में डीलर्स ने दांव लगाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में इंडियन होटल्स और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर BTST करने की राय दी। जबकि इंडियन होटल्स में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:41 PM
Story continues below Advertisement
डीलर्स का मानना है कि LIC Housing Finance के स्टॉक में 415-420 के स्तर दिखने की उम्मीद है। इस शेयर में दिसंबर सीरीज में ताजा खरीदारी देखने को मिली
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज RBI पॉलिसी से एक दिन पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी 18600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। निफ्टी को संभलने के लिए RIL, ADANI एंटरप्राइजेज, HUL और बजाज फाइनेंस ने सहारा दिया। दूसरी तरफ लगातार 4 दिनों की तेजी के साथ निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5 साल के शिखर पर पहुंचा। फर्टिलाइजर शेयरों में उछाल देखने को मिला। जबकि IT, मेटल और फार्मा शेयरों में दबाव नजर आया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस किन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं। किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि डीलिंग रूम्स में आज हुए ट्रेड्स में INDIAN HOTELS और LIC Housing Finance पर बड़े दांव लगाये गये हैं।

    आज का Dealing Rooms Check-

    INDIAN HOTELS


    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में एक होटल स्टॉक और दूसरे हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक पर अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की सलाह दी। आज इंडियन होटल्स के शेयर में घरेलू फंड्स खरीदारी करते हुए नजर आये। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में दिसंबर सीरीज में 5-7% की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    Daily Voice: भारत में महंगाई अब अपने चरम पर, आगे बैंकिंग और ऑटो शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

    LIC Housing Finance

    यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उनका मानना है कि इसमें 415-420 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। आज इसमें 5% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला। इसके अलावा Dec Series में फ्रेश बाईंग देखने को मिली। CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि housing finance segment की Yields में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है।

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।