2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड रहा। निफ्टी 100 अंकों के दायरे में घूमता नजर आया। लेकिन वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी पर दबाव ज्यादा रहा। हालांकि मिडकैप इंडेक्स OUTPERFORM करते दिखाई दिए। इधर क्रूड में नरमी से पेंट शेयरों पर तेजी का अच्छा रंग चढ़ता दिखा। 2 परसेंट से ज्यादा एशियन और बर्जर पेंट्स के शेयर चढ़े। पिडिलाइट, इंटरग्लोब एविएशन में भी खरीदारी रही। US में दरें घटने की उम्मीद में मिडकैप IT में रौनक रही। KPIT Tech, Persistent Systems, Coforge जैसे दिग्गजों में 2 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज IOC और GNFC के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने IOC पर STBT करने की सलाह है । स्टॉक पर STBT की राय यानी कि आज बेचे और कल खरीदे की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की खबरें है। शेयर में नए शॉर्ट बने है और इसका OI 4% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने केमिकल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स का कहना है कि आज GNFC में बिकवाली की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक केमिकल के दामों में दबाव कायम है। घरेलू फंड्स ने शेयर में बिकवाली की है। शेयर में नए शॉर्ट बने है। OI 3% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक 640-650 के लक्ष्य संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।