Stocks to Watch: 18 सितंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट देखने को मिलेंगे। टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में Tata Sons को लेकर चल रही खबरों का असर दिख सकता है। इसके अलावा डिफेंस, आईटी, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां भी फोकस में रहेंगी। कई कंपनियों ने नए ऑर्डर, जॉइंट वेंचर और फंड जुटाने से जुड़े अपडेट दिए हैं।
टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पब्लिक होने की बात खारिज कर दी है। उसने यह भी कहा कि एन चंद्रशेखरन का पद छोड़ना आखिरी फैसला था, अब उसे बदला नहीं जा सकता। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा भी टाटा संस के शेयर मार्केट में लिस्ट होने के खिलाफ हैं। इन सभी फैक्टर का असर टाटा ग्रुप के शेयरों पर दिख सकता है।
आईटी सर्विसेज कंपनी Wipro ने Aramco और SAP के साथ मिलकर Wipro STO360 नाम का नया क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसे प्लांट के शटडाउन, मेंटेनेंस और दूसरे जरूरी कामों की बेहतर प्लानिंग के लिए तैयार किया गया है।
सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Bharat Electronics को 26 अगस्त 2026 से अब तक ₹648 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। BEL ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक उसकी ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ थी।
सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी HALबेंगलुरु में LCA Tejas Trainers, HTT-40 और Dhruv NG Helicopters को भारतीय वायुसेना और PHL को सौंपेगी।
पावर ट्रेडिंग कंपनी PTC India ने सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी NLC India Renewables के साथ मिलकर NIRL PTC Renewables नाम की जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है। इसमें PTC India की 26% और NLC India Renewables की 74% हिस्सेदारी होगी।
सरकारी पावर कंपनी NLC India ने प्रसन्न कुमार आचार्य को 17 सितंबर 2026 से पांच साल के लिए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है।
इंश्योरटेक और ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म कंपनी PB Fintech ने गुरुवार को बाजार में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। कंपनी ने साफ किया कि Yashish Dahiya चेयरमैन और ग्रुप सीईओ के पद पर बने रहेंगे।
कंस्ट्रक्शन कंपनी HCC की सब्सिडियरी HCC Infrastructure Company ने Ceigall India के साथ मिलकर एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित कंपनी में HCC Infrastructure की हिस्सेदारी 51% होगी।
गैस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Petronet LNG ने Gruner Renewable Energy के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह JV पूरे भारत में 10 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाएगा। प्रोजेक्ट पर करीब ₹1,200 करोड़ का निवेश होने का अनुमान है।
ऑटो कंपोनेंट और डिफेंस कंपनी Bharat Forge ने 17 सितंबर को Qualified Institutions Placement यानी QIP लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके लिए ₹1,947.70 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है।
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infraprojects को RVNL से करीब ₹484 करोड़ का रेलवे ब्रिज निर्माण प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी L1 घोषित किया गया है। ओडिशा में महानदी नदी पर ब्रिज 544 का निर्माण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।