Dealing Rooms में बजाज और टाटा ग्रुप के शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी, जानें कितना है टारगेट प्राइस

आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस किन स्टॉक्स पर दांव लगाया। इस लिहाज से सीएनबीसी-आवाज़ ने डीलिंग रूम्स के अंदरूनी सूत्रों से इसका पता लगाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में बजाज और टाटा ग्रुप के स्टॉक में जोरदार खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 5:29 PM
डीलर्स का मानना है कि बजाज ग्रुप के इस स्टॉक के 6800-6850 के स्तर तक जाने की उम्मीद है। इस शेयर में हो रही FIIs के तरफ से बिकवाली रुक सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार ने आज सुस्त शुरुआत दिखाई। उसके बाद इसमें रिकवरी का मूड देखने को मिला। एनएसई का निफ्टी निचले स्तरों से 70 अंक सुधरा। वहीं बैंकिंग शेयरों वाला बैंक निफ्टी निचले स्तरों से 300 प्वाइंट सुधरा। बैंक निफ्टी को इस कमबैक में SBI और इंडसइंड बैंक ने सहारा दिया। आज निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत नजर आया। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस किन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं। किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि डीलिंग रूम्स में आज हुए ट्रेड्स में BAJAJ FINANCE और TATA COMMUNICATIONS पर बड़े दांव लगाये गये हैं।

    आज का Dealing Rooms Check-

    BAJAJ FINANCE


    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में फाइनेंस सेक्टर और दूसरे टाटा ग्रुप के स्टॉक में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बजाज फाइनेंस में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को गिरावट में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक के 6800-6850 के स्तर तक जाने की उम्मीद है। इस शेयर में FIIs के तरफ से बिकवाली रुक सकती है।

    TATA COMMUNICATIONS

    यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में टाटा कम्यूनिकेशंस के शेयर में खरीदारी देखने को मिली। इस स्टॉक में डीलर्स ने BTST यानी कि आज खरीदें और कल बेचने की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी। डीलर्स को इस स्टॉक के 1350-1375 के स्तर चढ़ने की उम्मीद है। उनका कहना है कि इसमें ओपन इंटरेस्ट 6% बढ़ा है। इतना ही नहीं इस शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली।

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।