DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 फरवरी का दिन काफी अच्छा साबित हुआ। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 16 प्रतिशत तक उछला। BSE पर कीमत 268.50 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 14.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 265.45 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे और उसकी मैटेरियल सब्सिडियरी को 173 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानि कि BHEL से मिला कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।
