दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 31 जुलाई को 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 4.13 फीसदी गिरकर 928.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22% घट गया है। इस खबर के बाद दीपक फर्टिलाइजर्स के शेयरों में आज जमकर बिकवाली देखी गई। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 11719 करोड़ रुपये पर आ गया है।
