Deepak Nitrite Share Price में 1% से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ब्रोकरेज ने दिया 52 वीक हाई से ऊपर का टारगेट प्राइस

Deepak Nitrite पर मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि इसके Phenolics प्रोडक्शन में कमी आई है। इसके साथ ही नतीजों पर ज्यादा इंपोर्ट का भी असर दिखाई दिया। इस तिमाही में प्लांट का ऑपरेशन सामान्य हुआ है। ज्यादा इंपोर्ट का असर मार्च तक कम हो सकता है। उन्होंने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 3000 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Deepak Nitrite पर DAM CAP ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 2142 रुपये तय किया है

Deepak Nitrite Share Price: दिग्गज केमिकल कंपनी दीपक नाइट्राइट का 31 दिसंबर, 2024 (Q3 FY25) को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 98 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के 202 करोड़ रुपये के मुनाफे से 51.5 प्रतिशत कम रहा। केमिकल कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत गिरकर 1,903.4 करोड़ रुपये हो गया। जबकि Ebitda लगभग 45 प्रतिशत गिरकर 168.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का मुनाफा कम होने के बाद भी DAM CAP ने इस पर खरीदारी की राय दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है।

कंपनी के शेयरों में आज गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9.32 बजे के करीब स्टॉक 1.34 परसेंट या 25.50 रुपये गिर कर 1873 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 3169 रुपये है जबकि 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 1809 रुपये रहा है।

Bharti Airtel block deals: 8,475 करोड़ रुपये की इक्विटी का हुआ सौदा, प्रमोटर इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट संभावित विक्रेता


BROKERAGES ON DEEPAK NITRITE

MORGAN STANLEY ON DEEPAK NITRITE

मॉर्गन स्टैनली ने दीपक नाइट्राइट पर राय देते हुए कहा कि इसके Phenolics प्रोडक्शन में कमी आई है। इसके साथ ही कंपनी के नतीजों पर ज्यादा इंपोर्ट का भी असर दिखाई दिया। इस तिमाही में प्लांट का ऑपरेशन सामान्य हुआ है। ज्यादा इंपोर्ट का असर मार्च तक कम हो सकता है। इसके Q4 में Advanced Intermediates में रिवाइवल संभव है। Q4 से नए प्रोडक्ट और कॉस्ट कंट्रोल का भी फायदा मिलेगा। नए प्रोजेक्ट में देरी, FY26 से शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 3000 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

DAM CAP ON DEEPAK NITRITE

डैम कैप ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट प्राइस 2142 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q2FY26 से एग्रीकेम कारोबार सामान्य हो सकता है। Q4 में Phenolics बिजनेस पर ज्यादा इंपोर्ट का असर संभव है। एसिट यूनिट, MIDC जैसे कई प्रोजेक्ट से मार्जिन को सपोर्ट संभव है। कंपनी के 2-3 साल में करीब 2000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। H2FY26 के बाद से कंपनी के मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। इन्होंने FY25/FY26/FY27 के लिए इसका EPS अनुमान 20%/24%/12% घटाया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।