Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस रकम में GST शामिल नहीं है। कंपनी ने सोमवार, 28 सितंबर को इसकी जानकारी दी।
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस रकम में GST शामिल नहीं है। कंपनी ने सोमवार, 28 सितंबर को इसकी जानकारी दी।
यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में पेयजल सप्लाई से जुड़ा है। इसके लिए कंपनी को 26 सितंबर को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।
24 महीने में पूरा करना होगा काम
NCC को येलेरू जलाशय पर मल्टी विलेज स्कीम के तहत पेयजल सप्लाई की व्यवस्था करनी है। यह काम अनकापल्ली सेगमेंट में किया जाएगा।
कंपनी को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 24 महीने का समय दिया गया है। यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश सरकार के Rural Water Supply and Sanitation Department की ओर से मिला है।
रेखा झुनझुनवाला वाला का भी निवेश
NCC में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने भी पैसा लगा रखा है। उनके पास जून तिमाही तक NCC में 12.48% हिस्सेदारी थी।
यह शेयर सोमवार को 1.97% गिरकर ₹130.21 पर बंद हुआ। बीते 6 महीने से स्टॉक तकरीबन फ्लैट है। वहीं, पिछले 1 साल में इसने 36.77% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 8.15 हजार करोड़ रुपये है।
NCC का बिजनेस क्या है?
NCC देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है। कंपनी सड़क, बिल्डिंग, पानी और सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके अलावा पावर, ट्रांसपोर्ट और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी इसकी मौजूदगी है।
सरकारी और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स NCC के कारोबार का अहम हिस्सा हैं। कंपनी को अलग-अलग राज्यों से सड़क, पानी, बिल्डिंग और दूसरे कामों के ऑर्डर मिलते रहते हैं।
IRFC ने रेलवे से बाहर बढ़ाया कारोबार, DVC के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को ₹4200 करोड़ का लोन देगी
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।