Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में आज 11 जून को तगड़ी गिरावट आई। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारत डायनेमिक्स (BDL) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे दिग्गज डिफेंस शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह मुनाफावसूली है। इसके चलते निफ्टी डिफेंस इंडेक्स आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाला इंडेक्स बन गया।
हालांकि इससे पहले मंगलवार 10 जून को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1% से ज्यादा तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज की गिरावट के बाद इसने अपनी सारी बढ़त गवां दी। डिफेंस इंडेक्स में शामिल 18 शेयरों में से 17 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा था। सिर्फ इकलौता Cyient DLM का शेयर 3 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा था।
इन Defence Stocks में दिखी सबसे अधिक बिकवाली
इसके अलावा GRSE का शेयर 4.15 फीसदी तक टूट गया। डेटा पैटर्न्स इंडिया का शेयर भी 3.53 फीसदी तक लुढ़क गया। भारत डायनेमिक्स का शेयर 3.47 तक फीसदी फिसल गया। मझगांव डॉक और कोचिन शिपयार्ड में 2.6 से 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि डिफेंस सेक्टर में लंबे समय से मजबूत ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के चलते पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। हालांकि हालिया तेजी के चलते शेयरों के वैल्यूएशन ऊंचे हो गए हैं, जिससे मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में अप्रैल से अब तक करीब 42 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसकी मुख्य वजह इन कंपनियों की मजबूत ऑर्डर बुक, रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-पाक तनाव और यूरोपीय देशों के डिफेंस बजट में बढ़ोतरी रही।
रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए नए एग्जिक्यूशन मॉडल को मंजूरी मिली थी, जिससे प्राइवेट और पब्लिक दोनों कंपनियों को बराबरी का मौका मिल पाया। इस खबर से डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।