Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश, 45% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 9 स्टॉक्स

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर पर DAM Capital बुलिश है और अगले कई सालों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जता रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, चुनिंदा 9 स्टॉक्स में 45% तक रिटर्न मिल सकता है, जिसमें HAL और BEL जैसे नाम शामिल हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 01, 2026 पर 8:45 PM
Story continues below Advertisement
सरकार ने FY29 तक डिफेंस प्रोडक्शन को 3 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

Defence Stocks: केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को डिफेंस सेक्टर में मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है। ब्रोकरेज फर्म DAM Capital ने इस सेक्टर पर कवरेज शुरू करते हुए कहा है कि इसमें आने वाले कई दशकों तक ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं। पहले जो सेक्टर आयात पर निर्भर था, अब वह आत्मनिर्भर बन चुका है और तेजी से एक्सपोर्ट की ओर बढ़ रहा है। इसमें सरकार की नीतियों और बढ़े हुए बजट का बड़ा योगदान है।

अगले 5 साल में 15 लाख करोड़ का मौका

ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले पांच साल में डिफेंस सेक्टर में करीब 15 लाख करोड़ रुपये के अवसर बनेंगे। इसके साथ ही बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव भी इस सेक्टर की लंबी अवधि की ग्रोथ को और तेज कर सकते हैं।


सरकार ने FY29 तक डिफेंस प्रोडक्शन को 3 लाख करोड़ रुपये और एक्सपोर्ट को 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इससे साफ है कि आने वाले समय में इस सेक्टर में स्केल और ग्रोथ दोनों तेजी से बढ़ने वाले हैं।

एक्सपोर्ट में तेजी, बड़ी कंपनियां आगे

Livemint की रिपोर्ट के अनुसार, पांच बड़ी कंपनियां- Hindustan Aeronautics (HAL), Bharat Electronics (BEL), Bharat Dynamics (BDL), Mazagon Dock Shipbuilders और Larsen & Toubro की Precision Engineering & Systems डिवीजन आने वाले पांच साल में मिलकर 1.72 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का एक्सपोर्ट कर सकती हैं।

रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 1,38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह डिफेंस सेक्टर की तेजी को दिखाता है।

ब्रोकरेज के टॉप स्टॉक्स

Defence chart

DAM Capital ने इस सेक्टर में अपने पसंदीदा स्टॉक्स भी बताए हैं। इनमें Astra Microwave Products (टारगेट 1,300 रुपये), Bharat Dynamics (1,540 रुपये), Bharat Electronics (530 रुपये), Hindustan Aeronautics (6,300 रुपये), Mishra Dhatu Nigam (430 रुपये), Solar Industries (17,060 रुपये) और Zen Technologies (1,990 रुपये) शामिल हैं।

वहीं Garden Reach Shipbuilders & Engineers (टारगेट 2,660 रुपये) और Mazagon Dock Shipbuilders (टारगेट 2,770 रुपये) पर ब्रोकरेज ने ‘Neutral’ रेटिंग दी है, यानी इनमें फिलहाल सीमित बढ़त की उम्मीद है। Garden Reach में तो मौजूदा टारगेट प्राइस के हिसाब 9% तक गिरावट का अनुमान है।

Ola Electric Share Price: ओला की गाड़ियों की बिक्री में उछाल, 1 महीने में 41% चढ़ चुका है स्टॉक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।