Defence Stocks: मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल ने घरेलू स्टॉक मार्केट में आज डिफेंस स्टॉक्स की चमक बढ़ा दी है। आज सेंसेक्स का टॉप गेनर- बीईएल एक डिफेंस स्टॉक ही है। यहां तक कि शुरुआती कारोबार में जब सेंसेक्स का सिर्फ एक स्टॉक ही ग्रीन था तो यह बीईएल ही था। पश्चिमी एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन पर दिग्गज भारतीय कंपनियों के शेयर 13% तक उछल पड़े। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो इनमें बिकवाली का भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स (Sensex) 2700 प्वाइंट्स से अधिक फिसलकर 78550 के नीचे 78,543.73 तो निफ्टी 50 भी डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 24650 के नीचे 24,645.10 तक आ गया।
अभी क्या है मिडिल ईस्ट में माहौल?
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में हिजबुल्ला ने इजरायल पर हमला किया है और दावा किया कि उसने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन दागे हैं। वहीं दूसरी तरफ इजरायली सेना का कहना है कि उसने बेरूत इलाके और दक्षिणी लेबनान में हिजबुलल्ला के सीनियर मिलिटेंट्स पर हमला किया है।
डिफेंस स्टॉक्स में आया जोश
ईरान की अमेरिका और इजरायल से जंग अब लगभग पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुकी है और एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया है। आमतौर पर इस तरह के माहौल में डिफेंस स्टॉक्स की चमक बढ़ती है क्योंकि युद्ध के समय डिफेंस इक्विपमेंट और इन्हें बनाने के लिए जरूरी कंपोनेंट्स की मांग बढ़ जाती है। जंग के मौजूदा माहौल में पारस डिफेंस (Paras Defence) और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) जैसी दिग्गज भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयर 13-13% तक उछल पड़े। वहीं भारत डाइनेमिक्स (Bharat Dynamics) और डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) के शेयर भी 3-4% तक चढ़ गए।
दो महीने में 5% चढ़ा डिफेंस स्टॉक्स का निफ्टी इंडेक्स
इस साल के पहले दो महीने में निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स पहले ही 5% ऊपर चढ़ चुका है और एमटीआर टेक (MTAR Tech) जैसे शेयर भी इस दौरान 57% तक उछल चुके हैं। इस दौरान भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर 30% तो डेटा पैटर्न (Data Patterns) के शेयर 30% और बीईएल (BEL) के शेयर 11% तक उछल चुके हैं। एमटीआरटेक के शेयर तो अपने 52 हफ्ते के रिकॉर्ड हाई ₹3,907 के काफी करीब हैं और बीईएल भी अपने रिकॉर्ड हाई ₹461 के काफी करीब है। भारत डाइनेमिक्स के शेयरों की बात करें तो इसका परफॉरमेंस फरवरी में खास नहीं रहा और फिलहाल अपने एक साल के रिकॉर्ड हाई से यह करीब 40% डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।