Defence stocks : 29 दिसंबर को डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई है। आज डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की मीटिंग होने वाली है। इससे जुड़ी उम्मीदों से चलते डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है। डिफेंस शेयरों में इस तेज़ उछाल से निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर 7,838.90 के आसपास दिख रहा है। यह इंडेक्स अब तक लगातार छह में से पांच सेशन में बढ़ा है।
