Get App

Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स ने उगली आग, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी? जानिए एक्सपर्ट से

Defence Stocks: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल दिखा। GRSE में सबसे अधिक करीब 11% की तेजी आई। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और सरकारी प्रोत्साहन से डिफेंस सेक्टर में पॉजिटिव सेंटिमेंट है, लेकिन एक्सपर्ट्स सतर्कता की सलाह दे रहे हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 22, 2025 पर 9:14 PM
Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स ने उगली आग, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी? जानिए एक्सपर्ट से
GRSE का शेयर में सबसे अधिक उछाल आई। यह 10.94% बढ़त के साथ 2,774.00 रुपये पर बंद हुआ।

Defence Stocks: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (22 मई) को भारी गिरावट दिखी। दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन, डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी दिखी। Nifty India Defence इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा। ये लगातार दूसरा दिन था जब इस सेक्टर ने पॉजिटिव क्लोजिंग दी।

सबसे ज्यादा उछाल GRSE में

Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) का शेयर में सबसे अधिक उछाल आई। यह 10.94% बढ़त के साथ 2,774.00 रुपये पर बंद हुआ। यह GRSE का पिछले छह महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। इस उछाल की वजह थी- भारतीय नौसेना के 25,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में कंपनी का सबसे कम बोली लगाने वाला (L1 bidder) बनना।

इन डिफेंस स्टॉक्स में भी दिखी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें