Defence Stocks: 49% तक चढ़ सकते हैं ये 2 डिफेंस शेयर, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने लगाया दांव

Defence Stocks: तिमाही नतीजों के बाद डिफेंस सेक्टर के दो बड़े शेयर एक बार फिर फोकस में हैं। उनमें भारत फोर्ज (Bharat Forge) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां कुछ ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों में 24% से लेकर 49% तक की संभावित तेजी देख रहे हैं

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
Defence Stocks: नोमुरा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है

Defence Stocks: तिमाही नतीजों के बाद डिफेंस सेक्टर के दो बड़े शेयर एक बार फिर फोकस में हैं। उनमें भारत फोर्ज (Bharat Forge) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां कुछ ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों में 24% से लेकर 49% तक की संभावित तेजी देख रहे हैं। वहीं कुछ ने वैल्यूएशन और एक्सपोर्ट से जुड़े जोखिमों को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया है।

भारत फोर्ज: बुल बनाम बियर की टक्कर

भारत फोर्ज के शेयर 13 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद करीब 3% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया। घरेलू ऑटो कारोबार में मजबूत ग्रोथ और डिफेंस ऑर्डर बुक के बेहतर एग्जिक्यूशन से कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने स्टॉक की रेटिंग को ‘अंडरपरफॉर्म’ से बढ़ाकर कर ‘Buy’ कर दिया है और 2,150 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 24% तक की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज के अनुसार, दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 18% बढ़ा, जो उसके अनुमान से 4% अधिक रहा। सहायक कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन ने इसमें योगदान दिया।


दूसरी ओर, Citi ने इस शेयर पर अपनी ‘सेल’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 930 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से 46% तक की गिरावट की आशंका है। सिटी का कहना है कि कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू कमजोर रहा और नॉर्थ अमेरिका ट्रक सेगमेंट में 51% की सालाना गिरावट आई। हालांकि मैनेजमेंट ने इसे डीस्टॉकिंग का असर बताया है।

कंपनी को दिसंबर तिमाही में में 23.9 अरब रुपये के ऑर्डर मिले, जिनमें 18.8 अरब रुपये का डिफेंस ऑर्डर शामिल है। मैनेजमेंट को FY27 में डिफेंस कारोबार में 30-40% की ग्रोथ की उम्मीद है और मीडियम टर्म में 18-20% ग्रोथ विजिबिलिटी दिख रही है। एयरोस्पेस सेगमेंट में भी मजबूती बनी हुई है।

HAL: 49% तक की संभावित तेजी?

दूसरी ओर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्मों की राय भी बंटी हुई है। लेकिन ज्यादातर एनालिस्ट्स इसमें मजबूत अपसाइड देख रहे हैं। नोमुरा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है और 6,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह पिछले बंद स्तर से लगभग 45% की संभावित तेजी दिखाता है।

वहीं Jefferies ने 6,220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो 49% तक की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) की तुलना में लगभग 40% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है और एग्जिक्यूशन में देरी पहले से ही कीमत में शामिल है।

CLSA ने इस शेयर को ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग के साथ 5,436 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो करीब 30% की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बेहतर रहा, जिसकी वजह इंजन और हेलीकॉप्टर डिलीवरी के साथ ट्रेजरी इनकम रही। मार्जिन में भी सुधार दर्ज किया गया।

हालांकि मॉर्गन स्टैनली ने ‘अंडरवेट’ रेटिंग के साथ 3,355 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो सतर्क रुख को दिखाता है।

यह भी पढ़ें- 600 रुपये पर ट्रेड करने वाला शेयर ₹2 तक टूटा, अब NCLT ने मंजूर की बिक्री; जानिए पूरी कहानी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।