Defence Stocks: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद चढ़े डिफेंस शेयर; HAL, BEL और पारस डिफेंस 5% तक उछले

Defence Stocks: ग्लोबल स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 5 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने की खबरों के बाद निवेशकों का रुझान डिफेंस शेयरों की ओर बढ़ गया

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
Defence Stocks: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 3% उछलकर सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा

Defence Stocks: ग्लोबल स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 5 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने की खबरों के बाद निवेशकों का रुझान डिफेंस शेयरों की ओर बढ़ गया।

सुबह 10 बजे के करीब, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 7,931.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह इसका पिछले एक महीने से भी अधिक समय का सबसे उच्चतम स्तर है। इस तेजी के साथ डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव से बढ़ी हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत वेनेजुएला में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद किया गया।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम वेनेजुएला को चलाने जा रहे हैं"। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि यह मादुरो के किसी दूसरे सहयोगी लीडर के अंडर चलता रहे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका "तब तक वेनेजुएला को चलाएगा जब तक वहां सत्ता का सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं हो जाता।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला के तेल संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया गया और आगे चलकर अमेरिका वहां से दूसरे देशों को तेल की सप्लाई करेगा। इन बयानों और घटनाओं ने ग्लोबल स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है।

डिफेंस शेयरों में जोरदार खरीदारी

भू-राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई। MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर करीब 2,497 रुपये तक पहुंच गए। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

बेंचमार्क इंडेक्सों में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) करीब 3 प्रतिशत उछलकर सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा BEML, अस्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत डायनेमिक्स, डेटा पैटर्न्स इंडिया और सोलार इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

शिपबिल्डिंग कंपनियों में भी पॉजिटिव रुझान रहा। कोचिन शिपयार्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़े। वहीं जेन टेक्नोलॉजीज और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में करीब 1 प्रतिशत की मजबूती देखी गई।

यह भी पढ़ें- Share Market Fall: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी 26250 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।