दिल्ली सरकार ने बढ़ाया दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों का महंगाई भत्ता, 1 अप्रैल से लागू होगी नई दरें

अकुशल श्रमिकों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी का एलान किया है

अपडेटेड Jun 19, 2021 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कोरोना की मार से जूझ रहे श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा एलान किया है। अब उन्होंने सभी शेड्युल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।  दिल्ली सरकार ने अपने एक बयान में कहा है कि यह निर्णय 1  अप्रैल से लागू होगा और इसके दायरे में सभी कुशल, अकुशल और अर्धकुशल श्रमिक आएंगे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यह एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी श्रमिको को बढ़ी हुई दर के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। यह एलान करते हुए  उन्होंने कहा कि अनऑर्गेनाइज्ड क्षेत्र के ऐसे श्रमिको के महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती जिन्हें आम तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इसलिए दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ता जोड़कर नए न्यूनतम वेतन की घोषणा की है।

महंगाई भत्ते के तहत अकुशल मजदूरों के मासिक वेतन को 15,492 रुपये से बढ़ाकर 15,908 रुपये , अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 17,069 रुपये बढ़ाकर 17,537 रुपये कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,797 रुपये से बढ़कर 19,291 रुपये किया गया है।

इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई गई है. इनमें गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 17,069 से बढ़ाकर 17,537 रुपये, मैट्रिक लेकिन गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,797 से बढ़ाकर 19,291 रुपये तथा स्नातक और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 20,430 से बढ़ाकर 20,976 रुपये कर दिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।