Get App

डेल्टा + पर कहीं जीत तो कहीं हार, क्या फिर बिगड़ सकता है मामला

देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण अब किसी न किसी नए वेरिएंट के रूप में लोगों के बीच फैल रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2021 पर 12:24 PM
डेल्टा + पर कहीं जीत तो कहीं हार, क्या फिर बिगड़ सकता है मामला

देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण अब किसी न किसी नए वेरिएंट के रूप में लोगों के बीच फैल रहा है। इस बीच एक नई स्टडी ने सुझाव दिया है कि नए लोगों को चपेट में लेने की अपनी बेहतर क्षमता और जनसंख्या के एक बड़े हिस्से की इम्यूनिटी को खत्म करने के कारण डेल्टा (Delta Variant) भारत में एक सबसे घातक वेरिएंट बन गया है।


बढ़ते मामले बढ़ती चिंता

आंकड़ों पर नजर डालें तो बढ़ते डेल्टा वेरिएंट के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 22 जून को देश में डेल्टा वेरिएंट के 42,640 मामले मिले जबकि 23 जून को इस वेरिएंट से प्रभावित मरीजों की संख्या 50,848 पर पहुंच गई। वहीं 24 जून को इस वेरिएंट सेदेश में 54,069 लोग संक्रमित हुए।


डेल्टा + ने दिया टेंशन

डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामलों पर नजर डालें तो  महाराष्ट्र  इस वेरिएंट से संक्रमित  21 केस पाए गए जबकि मध्यप्रदेश में 7, केरल, तमिलनाडु में 3,कर्नाटक में 2 और पंजाब, जम्मू  में 1 मामले मिले है।

डेल्टा+ से महाराष्ट्र सख्त

देश में कोरोना के बढ़ते नए वेरिएंट को देखकर राज्य सरकारों ने सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में  कई जगह पाबंदियां हटाने के नियम बदले गए है। अब राज्य में  RT-PCR के आधार पर  ही छूट मिलेगी। 1,2 लेवल वाले शहर लेवल 3 में शामिल किए जाएगे।  सभी जिले लेवल 3 में शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार लेवल 3 में नियम सबसे सख्त करने का विचार कर रही है।

डेल्टा+ की पहेली

डेल्टा+ वेरिएंट से मध्य प्रदेश में  2 लोगों की मौत  हुई है जबकि महाराष्ट्र में 2 लोग ठीक हुए है।  बता दें कि महाराष्ट्र में ये वेरिएंट अप्रैल से ही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें