बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद MF कैश में बैठे हैं, MF के पास करीब पौने 2 लाख का फंड है, क्या है वजह पूरी डिटेल्स जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि MFs के पास कैश ही कैश है। जुलाई में MFs के पास के 1.71 लाख करोड़ रुपए कैश था। अगस्त में ये बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एमएफ से पास कुल AUM का 5.20 फीसदी कैश के रूप में है। MF के कैश कनेक्शन पर नजर डालें तो 8500 करोड़ रुपए से ज्यादा AUM वाली स्कीम का कैश 5 साल की ऊंचाई पर है।
