स्मॉल कैप आईटी कंपनी देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एग्रीकल्चर पोर्टल राजकिसान साथी के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 3.44 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 143 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 321.53 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 174.10 रुपये और 52-वीक लो 94.10 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 25 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी आई है।
