Get App

Dev IT के शेयरों में 6% का उछाल, कंपनी को मिला है 8 करोड़ का नया ऑर्डर

Dev Information Technology Share price: पिछले एक महीने में देव आईटी के शेयरों में 28 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 17 फीसदी गिरा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 19 फीसदी टूट चुके हैं। पिछले एक साल में इसने लगभग फ्लैट रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 2:40 PM
Dev IT के शेयरों में 6% का उछाल, कंपनी को मिला है 8 करोड़ का नया ऑर्डर
देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज 4 जुलाई को 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

स्मॉल कैप आईटी स्टॉक देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज 4 जुलाई को 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक NSE पर 6.04 फीसदी की बढ़त के साथ 130.23 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को गुजरात के CMO ऑफिस से 8 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। स्टॉक का 52-वीक हाई 174.75 रुपये और 52-वीक लो 94 रुपये है।

Dev IT को गुजरात के CMO ऑफिस से मिला ऑर्डर

देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसे कुल मिलाकर लगभग 8 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। ये वर्क ऑर्डर गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के डैशबोर्ड एप्लीकेशन और गुजरात राज्य डेटा सेंटर में होस्ट किए गए गुजरात सरकार के कई अन्य डिपार्टमेंट्स के लिए स्पेसिफिक अन्य प्रमुख सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन एप्लीकेशन को सक्षम करने के लिए SQL सर्वर एंटरप्राइज और विंडोज सर्वर प्रदान करने के लिए है। कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर के 6 महीने से 2 साल के भीत पूरा किया जाना है।

हाल ही में, Q4FY24 के नतीजों में Dev IT ने 38.13 करोड़ रुपये की कुल आय की घोषणा की, जो Q4FY23 में 30.97 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि, IT कंपनी ने Q4FY24 के दौरान कुल आय में 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 2023 में 0.25 रुपये प्रति शेयर या 5 फीसदी फाइनल डिविडेंड की घोषणा भी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें