Dev IT के शेयरों में करीब 4% का उछाल, नया ऑर्डर मिलने के बाद हो रही है खरीदारी

Dev IT Share Price: Q4FY24 के नतीजों में देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 38.13 करोड़ रुपये की कुल आय की घोषणा की, जो Q4FY23 में 30.97 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि, IT कंपनी ने Q4FY24 के दौरान कुल आय में 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 3:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्मॉल कैप आईटी स्टॉक देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में आज 18 जुलाई को करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई।

स्मॉल कैप आईटी स्टॉक देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में आज 18 जुलाई को करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 149.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसे एक नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 333.79 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 174.10 रुपये और 52-वीक लो 94.10 रुपये है।

Dev IT को मिला नया ऑर्डर

Dev IT ने कहा कि उसे क्लाइंट से "कौशल दर्पण पोर्टल और एप्लीकेशन के अध्ययन, डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन के लिए एजेंसी के चयन" के लिए ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर DTE (डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन) के तहत 140+ पॉलिटेक्निक कॉलेजों और बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान के तहत 1500+ ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के लिए समग्र इंटीग्रेटेड पोर्टल के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए है।


ऑर्डर के तहत एडमिशन मैनेजमेंट, एग्जामिनेशन मैनेजमेंट, प्लेसमेंट मैनेजमेंट, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, एस्टेब्लिशमेंट मैनेजमेंट और ट्रेनी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी कई प्रक्रियाओं और कंपोनेंट्स की निगरानी की जाएगी। इसमें तीन साल की अवधि के लिए एप्लिकेशन और पोर्टल का ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है।

Dev IT को गुजरात के CMO ऑफिस से भी मिला है ऑर्डर

हाल ही में देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसे कुल मिलाकर लगभग 8 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। ये वर्क ऑर्डर गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के डैशबोर्ड एप्लीकेशन और गुजरात राज्य डेटा सेंटर में होस्ट किए गए गुजरात सरकार के कई अन्य डिपार्टमेंट्स के लिए स्पेसिफिक अन्य प्रमुख सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन एप्लीकेशन को सक्षम करने के लिए SQL सर्वर एंटरप्राइज और विंडोज सर्वर प्रदान करने के लिए है। कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर के 6 महीने से 2 साल के भीत पूरा किया जाना है।

Q4FY24 के नतीजों में Dev IT ने 38.13 करोड़ रुपये की कुल आय की घोषणा की, जो Q4FY23 में 30.97 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि, IT कंपनी ने Q4FY24 के दौरान कुल आय में 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 2023 में 0.25 रुपये प्रति शेयर या 5 फीसदी फाइनल डिविडेंड की घोषणा भी की थी।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।