Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर इश्यू प्राइस से 56.67% ऊपर 141 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 90 रुपए था। जबकि NSE पर इसकी लिस्टिंग 56 फीसदी प्रीमियम के साथ 140.90 रुपए पर हुई है। बाजार के एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि कंपनी की लिस्टिंग 50 फीसदी के आसपास हो सकती है।
