Dhaval Packaging IPO Listing: प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी ने निवेशकों को किया खुश, शेयर 13% प्रीमियम पर लिस्ट

Dhaval Packaging IPO Listing: पब्लिक इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 56.38 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 75.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 40.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dhaval Packaging IPO ₹36.36 करोड़ का था।

प्लास्टिक पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली धवल पैकेजिंग की 6 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत ने IPO निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी का शेयर BSE SME पर 13.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 153 करोड़ रुपये से ज्यादा है। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 97 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 112 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का 36.36 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 35.52 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 56.38 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 75.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 40.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 78 प्रतिशत भरा था। धवल पैकेजिंग के IPO में 37 लाख नए शेयर जारी हुए।

धवल पैकेजिंग ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 10 करोड़ रुपये जुटाए थे। धवल पैकेजिंग लिमिटेड फूड, FMCG और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए प्लास्टिक पैकेजिंग सॉल्यूशन की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से इन-मोल्ड लेबलिंग (IML) फूड कंटेनर और SAW पाइप प्रोटेक्शन प्लास्टिक कैप (एंड कैप) बनाती है।


MV Electrosystems की शानदार शुरुआत, शेयर 22% बढ़त में लिस्ट

Dhaval Packaging की वित्तीय सेहत

धवल पैकेजिंग का वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 24 प्रतिशत बढ़कर 65.20 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 52.43 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 6 करोड़ रुपये था। कंपनी पर वित्त वर्ष 2026 में 24.13 करोड़ रुपये की उधारी थी। धवल पैकेजिंग अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए और IPO पर हुए खर्च की भरपाई के लिए करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।