दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (DHFL) ने मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी के शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट होंगे। पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने DHFL को खरीद लिया है।
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (DHFL) ने मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी के शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट होंगे। पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने DHFL को खरीद लिया है।
नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने सोमवार 7 जून को दिवालिया कंपनी DHFL के लिए पिरामल ग्रुप की बोली को कुछ शर्तों के साथ अप्रूव कर दिया था।
डीलिस्टिंग की खबर से DHFL के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर BSE पर 10 फीसदी चढ़कर 22.85 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।
NCLT ने DHFL के प्रमोटर कपिल वाधवन की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें वह रेज्योलूशन प्लान की एक कॉपी मांग रहे थे।
पिछले महीने नेशनल कंपनी लॉ अपीलिय ट्राइब्यूनल (NCLAT) के मुंबई बेंच ने DHFL के लेंडर्स को निर्देश दिया था कि वे DHFL के प्रमोटर कपिल वाधवन के सेटलमेंट ऑफर पर विचार करें।
अपीलीय ट्राइब्यूनल ने भी NCLT को यह निर्देश दिया था कि DHFL के लिए पिरामल कैपिटल एंड फाइनेंस ने जो बोली पेश की है उस पर एडमिनिस्ट्रेटर के आवेदन पर विचार किया जाए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।