Get App

DHFL के शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट होंगे, शेयरों में 10% का उछाल, जानिए क्या है इसकी वजह

NCLT ने 7 जून को दिवालिया कंपनी DHFL के लिए पिरामल ग्रुप की बोली को कुछ शर्तों के साथ अप्रूव कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2021 पर 2:16 PM
DHFL के शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट होंगे, शेयरों में 10% का उछाल, जानिए क्या है इसकी वजह

दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (DHFL) ने मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी के शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट होंगे। पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने DHFL को खरीद लिया है।

नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने सोमवार 7 जून को दिवालिया कंपनी DHFL के लिए पिरामल ग्रुप की बोली को कुछ शर्तों के साथ अप्रूव कर दिया था।

Shyam Metalics के आईपीओ का प्राइस बैंड हुआ तय, 909 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

 

NCLT के मुंबई बेंच ने यह फैसला किया। एचपी चतुर्वेदी और रविकुमार दुरईसामी की अगुवाई वाले इस बेंच ने कहा था कि यह मंजूरी नेशनल कंपनी लॉ अपीलिय ट्राइब्यूनल (NCLAT) के आखिरी फैसला और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कपिल वाधवन केस के फैसले पर निर्भर करेगा।

डीलिस्टिंग की खबर से DHFL के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर BSE पर 10 फीसदी चढ़कर 22.85 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।

NCLT ने DHFL के प्रमोटर कपिल वाधवन की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें वह रेज्योलूशन प्लान की एक कॉपी मांग रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें