Get App

महंगा तेल किसका खेल, क्या सिर्फ ऑयल बॉन्ड के चलते महंगा है पेट्रोल, डीजल?

UPA सरकार ने 1.44 लाख करोड़ का ऑयल बॉन्ड इश्यू किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2021 पर 1:37 PM
महंगा तेल किसका खेल, क्या सिर्फ ऑयल बॉन्ड के चलते महंगा है पेट्रोल, डीजल?

आज लगातार 32वें दिन डीजल की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। हालांकि, अभी भी कई शहरों में दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल और डीजल अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। सवाल ये है कि महंगे तेल के लिए जिम्मेदार कौन, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

ऑयल बॉन्ड,मेन विलेन?

पेट्रोल कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान आया है जिसमें कहा गया है कि  UPA सरकार के ऑयल बॉन्ड ने उनके हाथ बांध रखे हैं। ऑयल बॉन्ड के चलते टैक्स घटाना संभव नहीं है। इसके लिए ऑयल बॉन्ड का ब्याज और मूलधन चुकाना पड़ेगा।

ऑयल बॉन्ड का खेल

बता दें कि UPA सरकार ने ऑयल बॉन्ड जारी किया था।  UPA सरकार ने 1.44 लाख करोड़ का ऑयल बॉन्ड इश्यू किया था। 2014-15 में ऑयल बॉन्ड का बकाया 1.34 लाख करोड़ रुपए था। 2014-15 में ब्याज भुगतान का बकाया 10255 करोड़ रुपए था। मोदी सरकार ने 70,195 करोड़ का। ब्याज चुकाया है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने 3500 करोड़ का मूलधन चुकाया है। 2026 तक सरकार को ब्याज के 37000 करोड़ देने हैं। 2026 तक सरकार को  मूलधन के 1.30 लाख करोड़ रुपए देने हैं।

Petrol Diesel Price Today: डीजल का दाम हुआ कम, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल के नए रेट

तेल में टैक्स का खेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें