डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों का भाड़ा बढ़ा दिया है। दिल्ली से देश भर में जाने वाले ट्रक आज एक हजार रुपए ज्यादा भाड़ा वसूल रहे हैं। दिल्ली से जयपुर को जाने वाले ट्रक आज 18 हजार रुपए भाड़ा वसूल रहे हैं। वहीं मुंबई के लिए भाड़ा 31 हजार रुपए हो गया है। इंदौर के लिए ट्रक भाड़ा 24 हजार रुपए और त्रिवेंद्रम के लिए ये बढ़कर 80,000 रुपए हो गया है। ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से कमोडिटी मार्केट पर भी बड़ा असर पड़ा है।