Diksha Polymers IPO Listing: पीईटी बॉटल्स/कंटेनर्स, पीईटी प्रीफॉर्म्स और कैप्स बनाने वाली दीक्षा पॉलीमर्स के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल इसे ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹112 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹114.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2.23% का लिस्टिंग गेन (Diksha Polymers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹120.20 (Diksha Polymers Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.32% मुनाफे में हैं।
