Get App

Dividend Stocks: इन 15 स्टॉक्स पर रखें नजर, नए हफ्ते में दिखेंगे डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट जैसे एक्शन

Dividend Stocks: अगले हफ्ते 15 कंपनियों में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू जैसे कॉरपोरेट एक्शन दिखेंगे। NBCC, Angel One, PI Industries समेत कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। रिकॉर्ड डेट और भुगतान शेड्यूल जानना जरूरी है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:14 PM
Dividend Stocks: इन 15 स्टॉक्स पर रखें नजर, नए हफ्ते में दिखेंगे डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट जैसे एक्शन
सरकारी कंपनी NBCC (India) ने 25 फरवरी को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित की है।

Dividend Stocks: कॉरपोरेट सेक्टर में अगले एक हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। कई कंपनियां डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और अन्य अहम कॉरपोरेट फैसलों की घोषणा करने जा रही हैं। NBCC (India) जहां तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है, वहीं Angel One स्टॉक स्प्लिट लागू करेगी। ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीखों पर नजर रखें।

PI Industries

PI Industries ने 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 1 रुपये) के अंतरिम डिविडेंड के लिए 23 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन शेयरधारकों के नाम इस तारीख तक रजिस्टर में होंगे, उन्हें 13 मार्च तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

NBCC (India)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें