Dividend Stock: ESAB इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 250 फीसदी का डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने अपनी बोर्ड मीटिंग में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी के शेयरों में बीते गुरुवार को 2.33 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 6112.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 9,409 करोड़ रुपये है।
