Dividend Stock : आईटी कंपनी देगी डिविडेंड का तोहफा, 27 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे शेयर

Dividend Stock : मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.5% घटकर 1,162 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.87 फीसदी की गिरावट रही। नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 7:59 PM
Dividend Stock : IT सेक्टर की लार्ज कैप कंपनी LTIMindtree अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dividend Stock : IT सेक्टर की लार्ज कैप कंपनी LTIMindtree अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने FY24 के लिए 2000 फीसदी के बड़े अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयर कल यानी 27 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। आज 26 अक्टूबर को LTIMindtree के शेयर 0.94 फीसदी गिरकर 5,155.15 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

    डिविडेंड से जुड़ी डिटेल

    LTIMindtree ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "अंतरिम डिविडेंड का भुगतान उन शेयरधारकों को घोषणा के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा जिनका नाम मेंबर्स के रजिस्टर में या डिपॉजिटरी द्वारा प्रदान की गई बेनिफिशियल ओनर्स की लिस्ट में शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को 'रिकॉर्ड डेट' तय होने तक होगा।"


    मार्च 2023 में समाप्त होने वाले वर्ष में LTIMindtree द्वारा 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 6000.00% इक्विटी डिविडेंड या 60 रुपये प्रति शेयर की घोषणा की गई है। कंपनी ने पहले भी अपने निवेशकों को जमकर डिविडेंड जारी किया है। इसने पिछले पांच सालों में नियमित आधार पर डिविडेंड का भुगतान किया है। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर 2016 से LTIMindtree ने 16 बार डिविडेंड की घोषणा की है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.5% घटकर 1,162 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.87 फीसदी की गिरावट रही। नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

    कंपनी ने इस तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। Q2FY24 में कुल आय Q2FY23 में 8,388.9 करोड़ रुपये से 7.86 फीसदी बढ़कर 9,048.6 करोड़ रुपये हो गई। ऑपरेटिंग मार्जिन, जिसे EBIT मार्जिन भी कहा जाता है, Q1FY24 में 16.7 फीसदी से गिरकर 16 फीसदी हो गया।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    LTIMindtree के शेयरों में पिछले एक महीने में 5 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में इसने करीब 20 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में निवेशकों को 10 फीसदी का मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले तीन सालों में इसने 68 फीसदी का मुनाफा कराया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।