Polycab India Dividend Record Date: केबल और वायर कंपनी पॉलीकैब इंडिया अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 जुलाई 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
कंपनी का कहना है कि अगर सालाना आम बैठक में डिविडेंड के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाती है तो मीटिंग की तारीख से 30 दिन के अंदर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। सालाना आम बैठक 16 जुलाई को होगी।
एक साल में 87% चढ़ा Polycab India का शेयर
पॉलीकैब इंडिया का शेयर 5 जुलाई को बीएसई पर 6629.15 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 99600 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 7,330 रुपये और निचला स्तर 3,492 रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 87 प्रतिशत मजबूत हुई है। 3 महीने में शेयर में करीब 25 प्रतिशत का उछाल आया है।
जून में बिके थे 2,716.5 करोड़ के शेयर
28 जून को ब्लॉक डील में पॉलीकैब इंडिया में 2.74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी की 2,716.5 करोड़ रुपये में बिक्री हुई थी। ट्रांजेक्शन के तहत 40.5 लाख शेयरों की बिक्री 6,708 रुपये प्रति शेयर पर हुई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने Polycab India के स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 8,420 रुपये कर दिया है। यह शेयर के 5 जुलाई को बंद भाव से 27 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का बोर्ड वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए मीटिंग 18 जुलाई को करने वाला है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।