Dividend Share: पर्सनल केयर सेगमेंट की कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थकेयर अपने शेयरहोल्डर्स को 95 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान वित्त वर्ष 2024 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
