Dividend Stock : रेलवे कंपनी डिविडेंड पर जल्द लेगी फैसला, दो साल में 227% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Indian Railway Finance Corporation के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 2 नवंबर 2023 को होगी। इसमें सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.71 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 1:38 PM
सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करने जा रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dividend Stock : सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation) अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 2 नवंबर 2023 को होगी। इसमें सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.71 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 77.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंडियन रेलवे फाइनेंस के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 172% का शानदार रिटर्न दिया।

    डिविडेंड पर फैसला लेगी कंपनी

    20 अक्टूबर को इंडियन रेलवे फाइनेंस की बीएसई फाइलिंग के अनुसार, "कंपनी के बोर्ड की बैठक गुरुवार, 2 नवंबर 2023 को होने वाली है, जिसमें वित्तीय परिणामों पर विचार और अप्रुवल किया जाएगा। बोर्ड वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार करेगा।"


    कंपनी का फाइनेंशियल

    कंपनी ने जून 2023 में अपनी शुद्ध बिक्री 6,679.17 करोड़ रुपये घोषित की, जो जून 2022 में 5,627.44 करोड़ रुपये की तुलना में 18.69 फीसदी अधिक है। जून 2023 में कंपनी का तिमाही नेट प्रॉफिट 1,556.57 करोड़ रुपये घोषित किया गया, जो जून 2022 में 1,661.58 करोड़ रुपये की तुलना में 6.32 फीसदी कम है। जून 2023 में इसका EBITDA 18.68% बढ़कर 6,651.77 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2022 में 5,604.73 करोड़ रुपये था।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    इस शेयर का 52-वीक हाई 92.94 रुपये प्रति शेयर और 52-वीक लो 21.30 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 1,00,666.70 करोड़ रुपये है। इंडियन रेलवे फाइनेंस के शेयरों में इस साल अब तक 134 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले 1 साल में इसने 261 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 2 साल में निवेशकों को 227 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।