Dividend Stocks: ₹280 डिविडेंड के लिए स्टॉक्स की खरीदारी का आखिरी मौका, एक ही दिन है बाकी

Dividend Stocks: 16 कंपनियों के ₹280 डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून है यानी कि इस डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए अगर आपके पोर्टफोलियो में शेयर नहीं हैं तो, कल यानी 26 जून को खरीदारी का आखिरी मौका है। चेक करें स्टॉक्स की पूरी लिस्ट जिनके डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जून है और मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 4:00 PM
Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में भी शानदार कमाई होती है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में बांटती हैं।

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में भी शानदार कमाई होती है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में बांटती हैं। हालांकि इसका फायदा उन्हीं शेयरहोल्डर्स को मिलता है, जिनका नाम किसी खास तारीख यानी रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के बुक्स में रहता है। अब बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 27 जून को 16 कंपनियों के ₹280 डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट है यानी कि इस डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए अगर आपके पोर्टफोलियो में शेयर नहीं हैं तो, कल यानी 26 जून को खरीदारी का आखिरी मौका है।

Dividend Stocks: 27 जून को इन डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

Swaraj Engines हर शेयर पर ₹104.50 का फाइनल डिविडेंड बांट रही है।


Maharashtra Scooters हर शेयर पर शेयरहोल्डर्स को ₹30 का स्पेशल डिविडेंड और ₹30 का फाइनल यानी कुल ₹60 का डिविडेंड बांट रही है।

Bajaj Holdings & Investment शेयरहोल्डर्स को हर शेयर ₹28 का फाइनल डिविडेंड बांट रही है।

RPG Life Sciences ने हर शेयर पर ₹4 के स्पेशल डिविडेंड और ₹20 के फाइनल डिविडेंड यानी ₹24 के कुल डिविडेंड का ऐलान किया है।

HDFC Bank ने हर शेयर ₹22 का डिविडेंड बांटने का ऐलान किया था।

फार्मा कंपनी Cipla ने हर शेयर पर ₹13 के फाइनल और ₹3 के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है यानी कि शेयरहोल्डर्स को हर शेयर ₹16 का डिविडेंड मिलेगा।

CARE Ratings हर शेयर पर ₹11 का फाइनल डिविडेंड बांट रही है।

Allied Blenders and Distillers के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹3.60 का फाइनल डिविडेंड मिलेगा।

Alufluoride शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹3 का फाइनल डिविडेंड देगी।

Jayant Agro Organics के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹2.50 का डिविडेंड मिलेगा।

Welspun Living हर शेयर पर ₹1.70 डिविडेंड में बांटने वाली है।

Syngene International के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹1.25 का फाइनल डिविडेंड मिलेगा।

बजाज ग्रुप की कंपनी Bajaj Finserv हर शेयर पर ₹1 का फाइनल डिविडेंड बांट रही है।

Sky Industries के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹1 का फाइनल डिविडेंड मिलेगा।

Bharat Bhushan Finance & Commodity Brokers हर शेयर पर ₹0.60 का फाइनल डिविडेंड देगी।

Visaka Industries हर शेयर पर ₹0.50 का फाइनल डिविडेंड बांट रही है।

NSE IPO: दो केस में ₹1388 करोड़ देगी एनएसई! अब तक का रिकॉर्ड सेटलमेंट ऑफर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।