Get App

BEL Dividend Record Date: तीन साल के सबसे अधिक डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट फिक्स, फटाफट करें चेक

Dividend Stocks 2025: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा मिलता है। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीन साल के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है। चेक करें इस डिविडेंड के लिए क्या रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है और एक साल में शेयरों की चाल कैसी रही?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:08 PM
BEL Dividend Record Date: तीन साल के सबसे अधिक डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट फिक्स, फटाफट करें चेक
BEL Dividend Record Date: नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने तीन साल के सबसे बड़े अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 11 मार्च फिक्स की गई है।

BEL Dividend Record Date: नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने तीन साल के सबसे बड़े अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 11 मार्च फिक्स की गई है। 5 मार्च को हुई बोर्ड की बैठक में प्रति शेयर 1.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली। इससे पहले अगस्त 2022 में कंपनी 1.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था और उसके बाद से अब कंपनी ने इतने डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे पहले लगातार छह बार में कंपनी ने अंतरिम और फाइनल डिविडेंड में प्रति शेयर 1 रुपये से कम ही बांटा था। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 272.80 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.09 फीसदी टूटकर 271.80 रुपये पर आ गया था। वहीं इंट्रा-डे में आज इसका हाई 281.10 रुपये था।

बोनस भी बांट चुकी है Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का डिविडेंड बांटने का शानदार रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच कंपनी ने नौ बार में प्रति शेयर ₹1-₹2 के बीच डिविडेंड का ऐलान किया था जिसमें ₹1.7 का डिविडेंड सबसे अधिक था जिसका ऐलान अगस्त 2019 में हुआ था। फरवरी 2017 में कंपनी ने 3 रुपये के अंतरिम डिविडेंड और अगस्त 2016 में 14.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। डिविडेंड के अलावा कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को बोनस का भी तोहफा दिया है और सितंबर 2022 में एक शेयर पर 2 बोनस शेयर जारी किए थे। कंपनी के शेयर मार्च 2017 में 10 हिस्सों में टूट चुके हैं जिसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्प्लिट किया गया था।

एक साल में कैसी रही BEL के शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें