Dividend Stocks: निवेशकों की मौज! इस हफ्ते 29 कंपनियां दे रहीं डिविडेंड, टाटा मोटर्स और HDFC बैंक जैसे नाम शामिल

Dividend Stocks: 15 जून से शुरू हो रहे नए कारोबारी हफ्ते में 29 कंपनियां डिविडेंड, बोनस इश्यू, बायबैक और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर जाएंगी। ऐसे में HDFC Bank, Tata Motors PV जैसे बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। चेक करें पूरी लिस्ट

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 8:11 PM
Tata Motors Passenger Vehicles ने 3 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है।

Dividend Stocks: सोमवार, 15 जून से शुरू हो नए कारोबारी हफ्ते में डिविडेंड और दूसरे कॉरपोरेट एक्शन की भरमार रहने वाली है। HDFC Bank, Tata Technologies, Tata Motos PV, R R Kabel, समेत कई बड़े शेयर एक्स-डेट पर जाने वाले हैं। ऐसे में डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि डिविडेंड, बोनस शेयर या किसी अन्य कॉरपोरेट एक्शन का फायदा लेने के लिए निवेशकों के पास शेयर एक्स-डेट से पहले होने चाहिए। एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को उस कॉरपोरेट एक्शन का लाभ नहीं मिलता।

Tata Technologies का डबल डिविडेंड


Tata Technologies का शेयर 18 जून को एक्स-डिविडेंड होगा। कंपनी ने 8.35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 3.35 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। इस तरह निवेशकों को कुल 11.70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

HDFC Bank पर रहेगी खास नजर

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank का शेयर 19 जून को एक्स-डिविडेंड होगा। बैंक ने 13 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

Tata Motors के निवेशकों को भी तोहफा

Tata Motors Passenger Vehicles ने 3 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है। कंपनी का शेयर 19 जून को एक्स-डिविडेंड होगा।

IndiaMART का 60 रुपये डिविडेंड

IndiaMART InterMESH ने निवेशकों के लिए बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 30 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे रही है। इस तरह कुल डिविडेंड 60 रुपये प्रति शेयर बनता है।

Polycab और Sanofi का बड़ा भुगतान

Polycab India ने 47 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं Sanofi Consumer Healthcare India ने 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

बोनस शेयर देने वाली कंपनियां

इस हफ्ते कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी देने जा रही हैं। Mini Diamonds India 16 जून को 1:1 बोनस इश्यू के लिए एक्स-बोनस होगी। यानी निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

Brigade Enterprises का शेयर 17 जून को 1:3 बोनस इश्यू के लिए एक्स-बोनस होगा। वहीं String Metaverse ने 2:9 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है।

बायबैक और स्टॉक स्प्लिट

Cyient का शेयर 17 जून को बायबैक के लिए एक्स-डेट पर जाएगा। बायबैक में कंपनी बाजार से अपने शेयर वापस खरीदती है, जिससे निवेशकों को एग्जिट का एक अतिरिक्त मौका मिलता है।

वहीं Deepak Builders and Engineers India का शेयर 19 जून को स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट पर होगा। कंपनी अपने शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने जा रही है। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जबकि निवेशकों की कुल होल्डिंग वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता।

इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

इन बड़े नामों के अलावा R R Kabel, GHCL, HDB Financial Services, Capital Small Finance Bank, HDFC Life Insurance, AWL Agri Business, Tata Communications, Torrent Power, Vimta Labs, eMudhra और Swastika Investmart जैसे कई शेयर भी डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर जाने वाले हैं।

ऐसे में डिविडेंड और अन्य कॉरपोरेट एक्शन का फायदा उठाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है।

इस हफ्ते डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स (15 से 19 जून)

कंपनी डिविडेंड / कॉरपोरेट एक्शन रिकॉर्ड डेट
SMC Global Securities 0.60 रुपये फाइनल डिविडेंड 15 जून
Mini Diamonds India 1:1 बोनस इश्यू 16 जून
RR Kabel 5.50 रुपये फाइनल डिविडेंड 16 जून
Brigade Enterprises 1:3 बोनस इश्यू 17 जून
Cyient शेयर बायबैक 17 जून
Capital Small Finance Bank 5 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
eMudhra 1.25 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
GHCL 12 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
HDB Financial Services 2 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
Monika Alcobev 1 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
Oasis Securities राइट्स इश्यू 18 जून
Swastika Investmart
0.60 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
Tata Technologies 8.35 रुपये फाइनल + 3.35 रुपये स्पेशल = 11.70 रुपये 18 जून
Vimta Labs 2 रुपये फाइनल डिविडेंड 18 जून
Amba Enterprises 0.75 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
AWL Agri Business 1 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Corona Remedies 10 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Deepak Builders & Engineers India 10 रुपये से 1 रुपये का स्टॉक स्प्लिट 19 जून
GHCL Textiles 0.60 रुपये फाइनल डिविडेंड 20 जून
HDFC Bank 13 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
HDFC Life Insurance 2.10 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Hindusthan Insulators & Industries 0.50 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
IndiaMART InterMESH 30 रुपये फाइनल + 30 रुपये स्पेशल = 60 रुपये 19 जून
String Metaverse 2:9 बोनस इश्यू 19 जून
Polycab India 47 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Raghav Productivity Enhancers 1 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Sanofi Consumer Healthcare India 75 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Solitaire Machine Tools 1.50 रुपये फाइनल डिविडेंड 20 जून
Tata Communications 17.50 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Tata Motors Passenger Vehicles 3 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून
Torrent Power 5 रुपये फाइनल डिविडेंड 19 जून

Stocks to Watch: सोमवार 15 जून को इन 14 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।