Dividend Stocks: महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियां देंगी ₹110 तक का डिविडेंड, नहीं हैं शेयरहोल्डर तो आज, 2 जुलाई को आखिरी मौका

Dividend Stocks: सबसे ज्यादा 110 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड स्वराज इंजन्स देने वाली है। ​यह कंपनी की ओर से घोषित अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड अमाउंट है। इस कंपनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास 52.11 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग है

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 1:46 PM
महिंद्रा एंड महिंद्रा 33 रुपये प्रति शेयर का ​डिविडेंड दे रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की 5 कंपनियां 110 रुपये तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई है। इस तारीख से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप इन 5 कंपनियों में से किसी के डिविडेंड का फायदा पाना चाहते हैं लेकिन अभी तक शेयरहोल्डर नहीं हैं तो आज, 2 जुलाई को ट्रेडिंग बंद होने से पहले शेयर खरीद करनी होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 कंपनियां...

Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा 33 रुपये प्रति शेयर का ​फाइनल डिविडेंड दे रही है। शेयर में 2 जुलाई को तेजी है। फेस वैल्यू 5 रुपये है। डिविडेंड पर 30 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी ने एक साल पहले 25.30 रुपये का डिविडेंड दिया था।


टेक महिंद्रा

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा प्रति शेयर 36 रुपये का डिविडेंड देने वाली है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। 2 जुलाई को इसमें भी तेजी है।

Mahindra Lifespace Developers

यह कंपनी 3.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर में गुरुवार को तेजी है। इस पर 23 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा।

Zee Entertainment का शेयर 4% तक लुढ़का, वॉरंट इश्यू की घोषणा के बाद बिकवाली

SML महिंद्रा

कंपनी 23.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटने वाली है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 2 जुलाई को शेयर हरे निशान में है।

स्वराज इंजन्स

कंपनी 110 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है। ​यह कंपनी की ओर से घोषित अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड अमाउंट है। इस डिविडेंड पर कंपनी की 20 जुलाई को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर में 2 जुलाई को तेजी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।